अंबाला। जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा नियंत्रित क्षेत्र शहजादपुर में अवैध रूप से विकसित की जा रही 1 अवैध कालोनी में तोड़-फोड़ की कार्यवाही अमल में लाई गई। इसके कार्यवाही के दौरान गांव शहजादपुर सब तहसील शहजादपुर (खसरा न0 63//13 उपद, 14, 17/1, 17/2, 18) में लगभग 3 एकड़ में अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कालोनी में बनी हुई सडकों के जाल तथा नीवों को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया।मौके पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान, पटवारी नेत्र शर्मा, कनिष्ठ अभियन्ता अभिषेक व पुलिस बल के साथ उपस्थित थे। जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निमार्णों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।