अंबाला। आदेश मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में अत्याधुनिक डायोड लेजर मशीन की शुरूआत कर दी गयी है। इस मशीन का शुभारंभ आदेश ग्रुप के चेयरमैन डा. एच. एस. गिल ने किया। इस मौके पर उनके साथ आदेश के एम.डी. डा. गुणतास सिंह गिल, प्रिंसीपल डा.एन.एस. लांबा और पर कालेज प्रशासन और चर्म रोग विभाग के चिकित्सक मौजूद रहे। इस दौरान डा. एच.एस. गिल ने कहा कि आदेश का संकल्प कुरुक्षेत्र, अंबाला, शाहाबाद, बराड़ा, लाडवा, ईस्माइलाबाद, हिमाचल और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है और इस दिशा में आदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। चर्म रोग विभाग की विभागाध्यक्षा डा. पोलीना रोज चौधरी ने बताया कि यह मशीन लेजर हेयर रिडक्शन और अन्य त्वचा उपचारों के लिए वर्तमान में सबसे सुरक्षित और प्रभावी तकनीकों में से एक है। इसमें एडवांस कूलिंग सिस्टम है, जिससे उपचार के दौरान दर्द बेहद कम होता है और त्वचा सुरक्षित रहती है। उन्होंने बताया कि यह मशीन दर्द रहित तकनीक, हर प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त, स्किन टाइप पर भी प्रभावी, कम समय में बेहतर परिणाम और सबसे बड़ी आम लोगों की पहुंच में इलाज रहेगा। चर्म रोग विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि नयी तकनीक से मरीजों को बेहतर और स्थायी परिणाम मिलेंगे। आदेश के एम.डी. डा. गुणतास सिंह गिल ने कहा कि यह सुविधा किफायती दरों पर उपलब्ध रहेगी जिससे अधिक से अधिक मरीज लाभ उठा सकेंगे। इस अवसर पर चर्म रोग विभाग से डा. मुदीता गुप्ता, डा. युति मिश्रा, डा. गुरमीत सिंह, डा. निधि मौजूद रहे।