जींद। नरवाना रोड स्थित रिषिकुल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी लक्ष्य चहल ने राष्ट्रीय पैरा कबड्डी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रॉज मेडल जीता है। प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद लक्ष्य चहल के स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। रिषिकुल पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल राजीव गिल ने बताया कि पैरा कबड्डी प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित की गई थी। जिसमें लक्ष्य चहल ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए कबड्डी में टीम को तृतीय स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब लक्ष्य चहल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए कनाडा जाएगा। उन्होंने लक्ष्य के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चों को लक्ष्य से प्रेरणा लेकर पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। विद्यार्थी जीवन में खेलों का अत्यंत महत्व है। क्योंकि ये शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सतर्कता और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित खेल खेलने से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम वर्क और नेतृत्व कौशल का विकास होता है, साथ ही तनाव कम होकर अकादमिक प्रदर्शन में सुधार होता है। खेल तनाव कम करने, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ प्रतियोगिता की भावना को बढाता है। इसके अलावा टीम वर्क, रणनीतिक सोच भी आती है। वहीं जब हम जीतते हैं तो हम विनम्र बने रहते हैं और जब हम हारते हैं तो हम फिर से प्रयास करना सीखते हैं। इसलिए सभी बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं में अवश्य लेना चाहिए।
जींद के लक्ष्य चहल ने राष्ट्रीय पैरा कबड्डी में जीता कांस्य पदक, अब कनाडा में करेंगे प्रतिनिधित्व



