अंबाला। सोहन लाल डी.ए.वी. शिक्षा महाविद्यालय, अम्बाला शहर में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ (लीगल लिट्रेसी क्लब) के तत्वावधान में दिनांक 3 एवं 4 फरवरी 2025 को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून संबंधी विषयों के प्रति जागरूक करना तथा उनके चिंतन, अभिव्यक्ति और रचनात्मक कौशल को विकसित करना रहा। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूजा के मार्गदर्शन में तथा लीगल लिट्रेसी क्लब की समन्वयक व कार्यक्रम संचालिका डॉ. निरुपमा कोहली की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। क्लब की सह-अध्यक्ष प्रो. पूजा धीमान ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन 3 फरवरी 2025 को भाषण (डिक्लेमेशन), नारा लेखन, निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने कानूनी विषयों पर अपने विचार आत्मविश्वास एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। द्वितीय दिन 4 फरवरी 2025 को चित्रकला, कविता पाठ, पी.पी.टी. प्रस्तुति, डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण तथा नाटक (स्किट) जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों ने सामाजिक व कानूनी विषयों को कलात्मक और सार्थक रूप में प्रस्तुत किया। इसी दौरान नेशनल टास्क फोर्स के निदेर्शों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रस्तुतिया दशार्यी गई। प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन हेतु निर्णायक मंडल में डॉ. निरुपमा कोहली, प्रो. नेहा, प्रो. पूजा धीमान, डॉ. हरप्रीत कौर, प्रो. श्रुति, प्रो. मंजू सैनी तथा प्रो. ममता रानी शामिल रहे। विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में मनप्रीत कौर ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय तथा श्रेया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में वंशिका एवं कशिश ने प्रथम, पारस एवं विश्वजीत ने द्वितीय तथा दिव्या एवं साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम, लवकेश द्वितीय तथा अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में दिव्या ने प्रथम, छाया दहिया ने द्वितीय एवं रिम्पी रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में निखिल प्रथम, रजनी द्वितीय तथा तश्मीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं। कविता प्रतियोगिता में दिव्या ने प्रथम, रजनी ने द्वितीय एवं ईशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता में रिढुला प्रथम, नितांत द्वितीय एवं पारस तृतीय स्थान पर रहे। नाटक (स्किट) प्रतियोगिता में मुकुल एवं टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पी.पी.टी. प्रस्तुति प्रतियोगिता में वंशिका ने प्रथम, तस्मीत ने द्वितीय तथा तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. निरुपमा कोहली ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं जागरूकता बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ।