जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी निरंतर विशेष शिविरों का आयोजन करके लंबित इंतकाल के केसों को निपटाए ताकि आम नागरिकों को समय पर इसका लाभ मिल सके। जिला में आधुनिक मशीनों के माध्यम से भूमि की निशानदेही का कार्य किया जाए। इस कार्य को और अधिक सुचारू रूप से करवाने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में राजस्व विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले हिसार मंडलायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने वीडियो कॉन्फे्रंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक लेकर उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि जो भी कोर्ट में लंबित केस है, उनका निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करवाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि जिन बच्चों के छात्रवृति के आवेदन मंजूर हो जाते है तो संबंधित के खाते में धनराशि शीघ्र अति शीघ्र भिजवाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जींद के एसडीएम सत्यवान सिंह मान, नगराधीश मोनिका रानी, डीआरओ राजकुमार, नायब तहसीलदार बलराज जाखड़ व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।