अंबाला। 26 जनवरी 1950 में भारत ने संविधान अपनाया और एक गणतंत्र राज्य के रूप में उभरा इसीलिए हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है । पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बैंड की सलामी के साथ प्रधान धर्मपाल जैन ने अपनी कार्यकारिणी समिति एवं गणमान्य अतिथियों सहित राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित सभी ने राष्ट्रगान द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया।