रेवाड़ी। थाना माडल टाऊन परिसर में सूर्य नमस्कार अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात:काल योगमय वातावरण में हुआ, जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया। कार्यक्रम के दौरान सूर्य नमस्कार की सही विधि, उसके विभिन्न चरणों तथा नियमित अभ्यास से होने वाले मानसिक, शारीरिक एवं आत्मिक लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई और बताया कि सूर्य नमस्कार न केवल शरीर को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी अत्यंत सहायक है।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ पुलिसकर्मी ही समाज को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकता है। नियमित योग, व्यायाम और अनुशासित जीवनशैली से पुलिस बल की कार्यक्षमता एवं सकारात्मक सोच में निरंतर वृद्धि होती है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। सभी पुलिस कर्मियों ने भविष्य में भी इस प्रकार की स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।