अंबाला। वित्तीय संस्थान कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ यूनिट केंद्रीय सहकारी बैंक जिला अंबाला के कर्मचारियों ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण जोशी व जिला अध्यक्ष अमरदीप के नेतृत्व में आंदोलन कर हरियाणा सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। अरुण जोशी ने बताया कि आज के दिन संपूर्ण हरियाणा के सभी केंद्रीय सहकारी बैंको के जिला मुख्यालय पर कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 का लाभ नहीं मिलने के कारण आंदोलन किया जा रहा है। अरुण जोशी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जिस विभाग में एचकेआरएनएल के माध्यम से कर्मचारी कार्यरत हैं उनके रोजगार को सुरक्षित करने के लिए सेवा सुरक्षा कानून अधिनियम 2024 बनायो जिसमें 15 अगस्त 2024 को 5 वर्ष पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को 58 वर्ष तक रोजगार सुरक्षित किया है व अन्य सुविधाएं प्रदान की गई है। सुशासन दिवस पर सेवा सुरक्षा पोर्टल भी मुख्यमंत्री ने जारी किया परंतु हरियाणा सरकार ने पोर्टल पर हमारे विभाग का नाम नहीं दर्शाया है, जिसके चलते सहकारी बैंक कर्मचारियों को इस कानून का लाभ नहीं मिल रहा है इसको लेकर कर्मचारियों में भारी रोष उत्पन्न हो गया है। जिलाध्यक्ष अमरदीप राणा ने बताया कि अंबाला केंद्रीय सहकारी बैंक मे कर्मचारी विगत 10- 12 वर्षों से सेवा दे रहे है ओर बैंक में कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। जब कानून की प्रस्तावना की गई थी तब विभाग का नाम था परंतु अब सुशासन दिवस पर पोर्टल लॉन्च हुआ है उसमें बैंक का नाम नहीं है इसको लेकर कर्मचारियों में रोष है। जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ कंवरपाल ने कहा कि मांग करते हैं की सभी सहकारी बैंकों में सेवा सुरक्षा कानून का लाभ दिलाया जाए और पोर्टल के माध्यम से सभी का डाटा सेवा सुरक्षा पोर्टल पर अपलोड किया जाए तथा जो कर्मचारी सेवा सुरक्षा कानून के दायरे से बाहर हैं सरकार उनको भी 5 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुरक्षा कानून का लाभ दे और तब तक सम्मानजनक वेतन उन्हें दिया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा सरकार से आग्रह है हम यह भी बताना चाहते हैं कि अगर हमारी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो हम बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। जिसकी सारी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी। इस अवसर पर अंबाला सेंट्रल कोआॅपरेटिव बैंक की सभी शाखा के कर्मचारी एवं भारतीय मजदूर संघ से नरेंद्र सिंह भाटी एमईएस, रविंद्र सिंह, तजेंद्र राणा रोडवेज भूपेंद्र सिंह कृष्ण कुमार शिक्षा, सुमित बलराम धीमान, अभिषेक, दौलत राम एनएचएम, गुरदीप सिंह, संजीव नहर विभाग, संदीप रोहित नरेश बिजली विभाग नगर परिषद से प्रधान जयपाल जगमाल उपस्थित रहे।