हिसार, 30 नवंबर। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का गांव खरक पूनिया पहुंचने पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। मंत्री ढांडा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसे संपर्क कार्यक्रम संगठनात्मक मजबूती को बढ़ाते हैं और आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं और सरकार समान अवसर व संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ढांडा ने कहा कि जनता स्वयं को सशक्त और गौरवान्वित महसूस कर रही है, क्योंकि विकास योजनाएं जमीनी स्तर पर असर दिखा रही हैं।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, मार्केट कमेटी चेयरमैन प्रवीण सैनी, मंडल अध्यक्ष मोनू संदूजा, मनोनीत पार्षद अनूप सैनी, पंकज बादल, बार प्रधान दिनेश सैनी, डॉक्टर देशराज प्रजापति, रामनिवास खोवाल, मदन कामरेड और पार्षद ज्योति बंसल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खरक पूनिया में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का भव्य स्वागत, विकास कार्यों पर चर्चा



