अंबाला। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रंजी0 नं01 संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं अकफळहऋ के आवाहन पर आज अंबाला डिपो में भूख हड़ताल का कार्यक्रम डिपो प्रधान रमेश श्योकंद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान सेवा राम बोहत ने रोडवेज कर्मचारियों को फुल माला पहनकर भूख हड़ताल पर बैठाया प्रदर्शन का संचालन डिपो सचिव सरदार सरबजीत सिंह ने किया।

राज्य कमेटी नेता संगठन सचिव महिपाल सोढे ने विशेष तौर पर उपस्थित रहे। भूख हड़ताल में संजय कालता नरेश कुमार,जसमेर ,राजेश फौजी विजय फौजी राजीव कुमार जनक कुमार,बलविंदर सैनी,दिलबाग धर्मपाल अंकित रोशन सुरेन्द्र राजिंद्र देवेंद्र आदि सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। महिपाल सोढे ने बताया कि सरकार व परिवहन मंत्री रोडवेज के कर्मचारियों को बुलाकर मांगों का समाधान नहीं करती है तो 22 फरवरी 2026 को परिवहन मंत्री के कैंप कार्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में अंबाला डिपो के कर्मचारियों पर चढ़कर के भाग लेंगे और जो प्राइवेट मालिकों को दोनों हाथों से धन लूटाया जा रहा है ।जिसका विवरण इस प्रकार है किलोमीटर =300रेट 9.422=1 दिन के पैसे 2826.6कुल दिन 249= 1बस के रूपए =703823.4 ओर कुल बस 700 कुल रुपैय=492676380 बनते हैं प्राइवेट आॅपरेटरों के अनुबंध के समय 33 नंबर कालम पर यह दशार्या गया है की प्राकृतिक आपदाओं बंद हो जो विभाग के नियंत्रणाधीन नही हो जिनकी वजह से बसों का संचालन बंद हो उस स्थिति में पटाधारियों व प्राइवेट आॅपरेटर को किसी भी राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा। इंद्र सिंह बधाना ने बताया कि कोरोना काल में हरियाणा रोडवेज की बस और रोडवेज के कर्मचारियों ने बेताहा मेहनत करके यूपी बिहार जैसे दूर दराज के इलाकों में भी मजदूरों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया उनका सरकार ने धन्यवाद तक नहीं किया।ना ही उस समय का ओवर टाइम दिया गया। जो हरियाणा रोडवेज बसें कोरोना काल में खड़ी रही, उन्हें कोरोना काल में घाटे की भरपाई क्यों नहीं?मांग करते हैं कि करोना काल के समय का भुगतान रोडवेज विभाग में भी सरकार द्वारा जमा किया जाए और इस समय का महंगाई भत्ता नहीं दिया गया जबकि उस समय महंगाई भत्ते में 17 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई कर्मचारियों को आज उस समय का एक भी पैसा नहीं दिया गया बल्कि उल्टा कर्मचारियों को कर्मचारियों की ई एल छुट्टियां घटाकर कर्मचारियों के लाखों रुपए हड़प गई ।

औवरटाइम रोक दिया गया वाशिंग अलाउंस काट लिया गया 10 साल का बोनस पेंडिंग है 2 साल का बोनस देने की बातचीत हुई थी लेकिन एक भी पैसा कर्मचारियों को नहीं दिया गया और 2 साल के लगभग कर्मचारियों का टिए बकाया है ऊस पर सरकार में रोक लगा दी और लाखों रुपए कर्मचारियों के मेडिकल बिल रूके हुए उनका भुगतान नहीं कर रहे कर्मचारियों की एल टिसी पेंडिंग है अगर यही पैसे रोडवेज के बड़े में नई बसें शामिल करने पर लगाए जाते तो रोडवेज के बेड़े में लगभग 200 बसें शामिल हो जाती और आम जनता को ग्रामीण जनता को सुविधा मिलती मीटिंग में सर्वसम्मत फैसला लिया गया कि अगर सरकार पर प्राइवेट आॅपरेटर को इस तरह से पैसे लुटाती है तो रोडवेज कर्मचारियों का मनोबल गिरेगा इस पर तुरंत रोक लगाई जाए ओर इस पर रोक नहीं लगते तो रोडवेज के बेड़े में 5000 बसों का बेड़ा मानकर प्रति बस ₹7 लाख के हिसाब से सरकार द्वारा रोडवेज विभाग में भी जमा कराए जाएं ताकि विभाग में घाटा कम हो उसके और कर्मचारियों की मांग मुद्दों को पूरा किया जा सके रोडवेज कर्मचारियों के साथ सरकार की दो-तीन दौर की बातचीत में जिन मांगों पर सहमति बनी थी उन लोगों को तुरंत लागू किया जाए अन्यथा रोडवेज कर्मचारियों में भारी गुस्सा है और रोडवेज कर्मचारी कोई बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे ।

हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन घोषित कार्यक्रमों में अंबाला डिपो के कर्मचारी बढ़-चढ़कर के भाग लेंगे और सभी कार्यक्रमों को सफल बनाऐगे । भूख हड़ताल बैठे साथियों को राज्य के संगठन सचिव रमेश श्योकन्द ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त करवाया।