आर्य समाज डी.ए.वी.कॉलेज मार्ग अम्बाला शहर के तत्वाधान मे हर वर्ष वेद प्रचार महोत्सव का आयोजन किया जाता है । गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 24 सितंबर 2025 से 26 सितम्बर 2025 तक यह आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन डी.ए.वी. कॉलेज अम्बाला शहर के हॉल मे रात्रि को 6.30 बजे से 8 .30 बजे तक तीन दिन चलेगा।
इस समारोह मे पंडित रणबीर सिंह शास्त्री वैदिक विद्वान सहारनपुर निवासी हर रोज अपने व्याख्यान दवारा वेदो का महत्व बताएँगे। इस अवसर पर प्रसिद भजनोपदेशक राम निवास आर्य ,पानीपत निवासी अपने भजनो दवारा ऋषि दयानन्द के जीवन पर प्रकाश डालेंगे। आप सभी भाई बहनो से विनम्र निवदेन है की इस शुभ अवसर पर सपरिवार एवइष्ट मित्रो सहित कार्यक्रम मे शामिल होकर धर्म लाभ उठाये । उपरोक्त जानकारी जे एस. नैन प्रधान आर्य समाज , डी.ए.वी. कॉलेज मार्ग अम्बाला शहर एव शयाम सुन्दर शर्मा मंत्री आर्य समाज अम्बाला शहर ने दी है।
