वरिष्ठ कांग्रेसी युवा नेता अतुल महाजन ने जारी प्रेस ब्यान करते हुए कहा कि अंबाला छावनी को जगमग जगमग करने के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ ओर ही सामने आ रही है। अतुल महाजन ने कहा कि अंबाला छावनी विजय रत्न चौक रायमार्किट में स्ट्रीट लाईटें लगाई गई जोकि बहुत सुंदर है, लेकिन इन लाईटों का आम जनता को कोई फायदा होता नजर नही आ रहा, क्योंकि पिछले लगभग दो महिनों से इस बाजार में लगी स्ट्रीट लाईटें बंद पड़ी है। रात के समय स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतुल महाजन ने कहा कि इस मार्किट में स्ट्रीट लाइटें ना जलने के कारण दुकानदारों में भय है कि स्ट्रीट लाईटें ना जलने से कोई वारदात ना हो जाए। अतुल महाजन ने सवाल खड़े किए की लाखों रुपए में स्ट्रीट लाईट का ठेका दिया होगा। लेकिन इसके बावजूद भी बाजारों में स्ट्रीट लाईटें बंद है आखिरकार इसका जिम्मेवार कौन है। अतुल महाजन ने सरकार व जिला प्रशासन से मांग कि है की अंबाला छावनी के बाजारों में जहां-जहां स्ट्रीट लाईटें बंद है उनको ठीक करवा बाजारों में रोशनी उपलब्ध करवाई जाए, ताकि दुकानदारों भी भय मुक्त होकर दुकाने बंद कर सकें।