प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा शुरू किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सोनीपत में स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान किया, सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और विश्वकर्मा मंदिर में पूजा की। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।
खरखौदा में हुए 1008 कुंडी हवन यज्ञ में शामिल होकर उन्होंने पीएम मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। बड़ौली ने सेवा पखवाड़ा को समाज के हर वर्ग को जोड़ने वाला बताया और स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान पीएम मोदी का प्रिय अभियान है, जो देश की तस्वीर बदल रहा है।
बड़ौली ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में स्वच्छता, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, वृक्षारोपण, महिला सुरक्षा और यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
इस मौके पर कई भाजपा नेता और समाजसेवी मौजूद रहे। बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी का नेतृत्व भारत को वैश्विक शक्ति बना रहा है और स्वच्छ भारत मिशन से लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव आ