भारत विकास परिषद, गीता गोपाल शाखा, अंबाला शहर द्वारा माह की नियमित सेवा गतिविधियों के अंतर्गत दिनांक 16 सितम्बर 2025, मंगलवार को भगवान श्री परशुराम गौशाला, खतौली, अंबाला शहर में गोग्रास सेवा का कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिसमें शाखा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और गोमाताओं को हृदय से सेवा प्रदान की। इस सेवा प्रकल्प के प्रकल्प प्रमुख शाखा संयोजक सम्पर्क सुशील बग्गा व महिला संयोजिका सविता वर्मा रहे। इस अवसर पर उनके सुपुत्र चैतन्य का जन्मदिन भी मनाया गया, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा। गोग्रास सेवा के उपरांत यज्ञ-हवन का आयोजन भी किया गया, जिसमें बग्गा परिवार यजमान रहा। सभी सदस्यों ने भी सहभागिता कर वातावरण को पवित्र एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण किया। शाखा अध्यक्ष सतीश चावला ने कहा कि हमारे लिए यह सेवा कार्य अत्यन्त गौरव का विषय है। गोग्रास सेवा का उद्देश्य केवल गोमाता की सेवा करना ही नहीं, बल्कि समाज में करुणा, सहयोग और दया का संदेश फैलाना भी है। आज सभी सदस्य मिलकर इस सेवा में शामिल हुए, यह हमारी शाखा की एकजुटता और समर्पण का प्रतीक है। मैं विशेष रूप से सुशील बग्गा व सविता वर्मा तथा समस्त सेवा दल का हार्दिक धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही चैतन्य के जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएँ देता हूँ। ऐसे कार्यक्रम हमारी शाखा को और अधिक सशक्त तथा समाज से जुड़ा बनाते हैं। भविष्य में भी हम इसी भावना से सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे। इस कार्यक्रम में संयोजक पर्यावरण दीपांशु अग्रवाल, संयोजक सेवा गौरव गर्ग, ओम प्रकाश फौजी(पंजोखरा वाले), प्रमोद कुमार, निर्मल मेहरा,डॉ जसवाल, भगवान परशुराम गौशाला के अध्यक्ष देवी राम जी व शाखा महिला सदस्य अनीता चावला व सविता वर्मा व बग्गा परिवार उपस्थिति रहा। बग्गा परिवार ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी सेवा कार्यों में निरंतर भागीदारी का आह्वान किया गया।
भाविप गीता गोपाल शाखा अंबाला शहर ने गोग्रास एवं यज्ञ-हवन कार्यक्रम संपन्न



