। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को चंडीगढ़ से आयोजित वीसी के माध्यम से बीते दिनों प्रदेश में भारी वर्षा के चलते सडकों के क्षतिग्रस्त होने की समीक्षा करते हुए सडकों को दुरूस्त करने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वीसी की अध्यक्षता करते हुए मुख्यंमत्री ने सम्बन्धित विभागों से जिनमें लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, मार्किटिंग बोर्ड व अन्य सम्बन्धित विभागों के तहत कहां-कहां पर सडकें क्षतिग्रस्त हुई है उसकी विस्तार से समीक्षा करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वे प्राथमिकता के आधार पर उक्त सडकों को ठीक करना सुनिश्चित करें। यहां बता दें कि बीते दिनों वर्षा के चलते कईं जगहों पर सडकों पर गड्ढे पड़ गए थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सम्बन्धित एंजैसियों को यह भी कहा कि जहां पर यदि बरसाती पानी को निकालने के लिए कटाव किया गया है, उस जगह पर पैरलर पाईप या अन्य व्यवस्था करें ताकि आगे यहां पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो सके। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभाग जहां-जहां पर भी उनकी सडकें खराब हुई है उसे ठीक करे ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पडे।
उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाते हुए बताया कि जिला अम्बाला में जहां-जहां पर जल भराव के चलते सडकों पर गड्ढे हुए थे उन्हें दुरूस्त करने की दिशा मे सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आज वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले हैं उसकी अनुपालना के तहत आगामी कार्यों में तेजी लाई जाएगी। वीसी के उपरांत उपायुक्त ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि जहां पर भी सडकों पर गड्ढे हैं उन गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरना सुनिश्चित करें। इस कार्य को बेहतर समन्वय से करें ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता नवनीत श्योराण, कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता जसविन्द्र मलिक, एनएचएआई से पुलकित, कार्यकारी अभियंता एचएसवीपी कैलाश के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
डीसी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि जहां पर भी सडकों पर गड्ढे हैं उन गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरना सुनिश्चित करें



