अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान धोखाधड़ी करने के मामले में 11 सितंबर 2025 को आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस दल ने निरीक्षक परमवीर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी सागर निवासी उजाला नगर जलन्धर वर्तमान पता दिलबाग नगर जलन्धर पंजाब, धर्मबीर निवासी गाँव गोलागढ़ थाना जुही कलां जिला भिवानी वर्तमान गाँव काकरू थाना बलदेव नगर अम्बाला शहर व आरोपी संजीव कुमार निवासी गाँव बिलासपुर बनोंदी जिला अम्बाला को गिरफ्तार किया। आरोपी धर्मवीर व सागर को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया व आरोपी संजीव कुमार का 03 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त गिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। मामले के सम्बन्ध में आर्थिक अपराध शाखा के निरीक्षक परमवीर ने जानकारी दे हुए बतलाया कि थाना सदर अम्बाला, थाना महेशनगर व थाना पंजोखरा साहिब में दर्ज मामलों आर्मी गु्रप इन्शोरेन्स फण्ड, हरियाणा पुलिस की वर्दी डालकर नकली सीआईडी सब इन्सपैक्टर बन कर स्टोन क्रैशर दिलवाने व हैप्पी बर्डस में पैसे इन्वैस्ट करवाने तथा धोखाधड़ी के कई अन्य मामलों में उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त आरोपियों के खिलाफ अन्य राज्यों में भी धोखाधड़ी के कई मुकदमें दर्ज है।