कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के दूरस्थ एवं आॅनलाइन शिक्षा केंद्र ने 11 सितंबर, 2025 को सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला कैंट में एक परामर्श-सह-निरीक्षण सत्र का आयोजन किया। डॉ. जितेंद्र आचार्य, डॉ. कुलदीप सिंह और तकनीकी एवं आॅनलाइन पाठ्यक्रम के सदस्यों की टीम ने छात्रों के साथ बातचीत की और आज के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक परिदृश्य में दूरस्थ एवं आॅनलाइन शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने छात्रों को संबोधित किया और उच्च शिक्षा के व्यापक अवसर प्रदान करने में दूरस्थ शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समन्वय वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सतबीर सिंह, कंप्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. गिरधर गोपाल, वाणिज्य विभाग से डॉ. मोहित बिंदलिश और डॉ. हीना की देखरेख में किया गया। इस सत्र को छात्रों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली और निरीक्षण दल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षण सहायता केंद्र के रूप में कॉलेज की सुविधाओं की सराहना की।