भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर 6 अक्टूबर से 7 नवंबर तक 52 ट्रेनों का विशेष ठहराव होगा-शशि किरण
समालखा जीटी रोड स्थित भोड़वाल माजरी में 78 वें वार्षिक निरंकारी संत समागम 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक होगा। जिसको लेकर संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से 78वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मू तवी-अजमेर -जम्मूतवी एवं बांद्रा टर्मिनल -चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनलस रेल सेवा का 6 अक्टूबर से 7 नवंबर 2025 तक समालखा के भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेल सेवा 6 अक्टूबर से 7 नवंबर तक भोड़वाल माजरी स्टेशन पर रात 2.20 बजे आगमन एवं 2.22 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेल सेवा 6 अक्टूबर से 7 नवंबर तक भोड़वाल माजरी स्टेशन पर रात 22.25 बजे आगमन एवं 22.57 बजे प्रस्थान करेगी। वर्तमान में इस ट्रेन का हरियाणा के करनाल, अंबाला कैंट, गुरुग्राम, गढ़ी हरसरू और रेवाड़ी जंक्शन पर ठहराव होता है।
बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ की टाइमिंग
गाड़ी संख्या 22451, बांद्रा टर्मिनस -चंडीगढ़ रेल सेवा 6 अक्टूबर से 7 नवंबर तक भोड़वाल माजरी स्टेशन पर सुबह 11.13 बजे आगमन एवं 11.15 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22452, चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा 6 अक्टूबर से 7 नवंबर तक भोड़वाल माजरी स्टेशन पर सुबह 7.58 बजे आगमन एवं 08.00 बजे प्रस्थान करेगी। वर्तमान में इस ट्रेन का हरियाणा के नारनौल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पानीपत, करनाल और अंबाला कैंट जंक्शन पर ठहराव होता है।
