हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में जन आंदोलन के साथ कार्य करते हुए रेवाड़ी का सौंदर्यकरण व सुधारीकरण किया जा रहा है। म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम के तहत डीसी अभिषेक मीणा के निर्देश अनुसार और जिला नगर आयुक्त ब्रह्म प्रकाश के मार्गदर्शन में जिले में अनेक जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर उनमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित कर सफाई अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए वार्ड वार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं ताकि शहर में चल रहे सफाई अभियान पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई नागरिक कूड़ा इधर उधर फेंकते दिखाई देगा, तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।