देश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश विस्तारित कार्य समिति की बैठक करनाल स्थित मंगल ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली और हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ वंदे मातरम के गीत से हुआ।
मातृशक्ति ही समाज और देश की असली नींव
भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने मातृशक्ति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज, घर और देश की स्थिरता महिलाओं पर टिकी है। उन्होंने वीरांगनाओं रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्या बाई और अंतरिक्ष वैज्ञानिक कल्पना चावला का स्मरण करते हुए कहा कि ये महिलाएं देश के गौरव का प्रतीक हैं। डॉ. पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की और महिलाओं से आत्मनिर्भर भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
महिला कार्यकर्ताओं की आगामी चुनावों में अहम भूमिका : बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की समाज और संगठन में योगदान को सराहा। उन्होंने आगामी चुनावों में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर जोर दिया और 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा पखवाड़े’ में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में हमेशा कार्यकर्ताओं को अवसर मिलता है और महिला मोर्चा भविष्य में भी संगठन की रीढ़ बनेगा।
महिला सशक्तिकरण: केवल शब्द नहीं, जीवन शैली : सुमन सैनी
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने महिला सशक्तिकरण को जीवन शैली, सोच और आंदोलन बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नारी सशक्तिकरण योजनाओं और हरियाणा सरकार की ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ का उल्लेख किया। सुमन सैनी ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, और महिलाएं समाज में नई दिशा तय कर रही हैं।
संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने और अपने आसपास की महिलाओं तक संदेश पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की महिलाएं प्रधानमंत्री के साथ एकजुट होकर समाज में नई ऊर्जा का संचार करें।
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने महिला कार्यकर्ताओं को पंच परिवर्तन के सिद्धांतों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं ही सरस्वती, लक्ष्मी और दुर्गा का रूप हैं और वे भारत को विकसित राष्ट्र बना सकती हैं।
प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान मिला है और अब वे हर क्षेत्र में देश की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपनी भागीदारी से प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करें।
करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को हमेशा मान-सम्मान मिलता है और वे समाज और देश की दिशा बदलने में अहम भूमिका निभाती हैं।
