नगराधीश अभिषेक गर्ग ने कहा समाधान शिविर में प्रार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाना सुनिश्चित करें। समाधान शिविर आयोजित करने का मुख्य उदेश्य आम नागरिकों की समस्याओं का अविलम्ब व संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। सभी संबंधित इसी ध्येय के साथ कार्य करें। नगराधीश वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार मे आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहें थे। इस दौरान उन्होंने प्रार्थियों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियो को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। नगराधीश ने कहा कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन मे जिलास्तर व उपमण्डल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजें से दोपहर 12 बजें तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। इन शिविरो मे विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एक स्थान पर मौजूद रहकर लोगो की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करते है। इस मौके पर समाधान शिविर मे कुल 2 शिकायतें प्राप्त हुई जिनको नगराधीश द्वारा संबंधित विभाग को मार्क करते हुए जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर डीएसपी विजय कुमार, एसडीओ बिजली विभाग जोगिंद्र, क्रिड विभाग से गौरव अहुजा, समाज कल्याण से अवतार सिंह के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।