डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 50 से अधिक विद्यार्थियों ने मोनो एक्टिंग, नृत्य और गायन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर राजीव महाजन और वाइस प्रिंसिपल डॉ आर एस परमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रोफेसर राजीव महाजन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और प्रतिभा उभर कर आती है। डीन कल्चरल अफेयर्स प्रोफेसर शिवानी डावर कार्यक्रम की संयोजक रही। प्रोफेसर शिवानी डावर ने विद्यार्थियों को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के अंतर्गत कराई जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं से अवगत कराया और जोनल यूथ फेस्टिवल के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के प्रथम दिन मंच संचालन डॉ गरिमा सुमरान व डॉ सुखदेव सिंह ने किया। दूसरे दिन मंच संचालन डॉ श्वेता आहूजा, डॉ गरिमा सुमरान, डॉ खुशबू मल्होत्रा व डॉ प्रियंका चौधरी के द्वारा किया गया। मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुदरत (बी.कॉम प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान नितिन (बी.कॉम प्रथम वर्ष) तथा तृतीय स्थान स्मृति (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने हासिल किया। नृत्य प्रतियोगिता में अनुराधा (एम.ए. प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान वृंदा (एम.ए. द्वितीय वर्ष) और तृतीय स्थान प्रभनूर कौर (बी.कॉम प्रथम वर्ष) को मिला। इस प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार नमन (बी.कॉम प्रथम वर्ष) तथा ताक्षी (बी.कॉम प्रथम वर्ष) को दिया गया। गायन प्रतियोगिता में भूमिका (बी.ए. फाइनल वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वृंदा (एम.ए. अंग्रेजी द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान और हरनीत (एम.एससी. गणित द्वितीय वर्ष) ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं सांत्वना पुरस्कार अक्षिता (बी.एससी. बायोटेक तृतीय वर्ष) तथा खुशी (बी.ए. प्रथम वर्ष) को प्रदान किया गया। इस अवसर पर सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया और छात्रों की प्रतिभा की सराहना की गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक टीम के सदस्यों डॉ दर्शन लाल, प्रोफेसर राजीव कुमार व डॉ शालू गुप्ता की भी सक्रिय भागीदारी रही।
सिटी डीएवी कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में गायन में भूमिका और डांस में अनुराधा रही प्रथम



