जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण के तहत पूंडरी खंड में बैठक का आयोजन किया गया।  इसमें दस दिवसीय जागरूकता अभियान पर चर्चा की गई। बैठक में सभी सुपरवाइजर एवं सभी वर्कर एवं गांव की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला मिशन समन्वयक ज्योति द्वारा किया गया।  इसमें डीएचईडब्ल्यू अभियान के तहत आने वाली सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इनमें वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन नंबर सहित अन्य योजनाएं शामिल थीं।