पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर  के जूनियर विंग में  इंटर हाउस साइंस  क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इस प्रतियोगिता में चारों हाउस करेज, ग्लोरी, स्ट्रैंथ, विजडम की टीमों  ने भाग लिया। हर टीम में छ: प्रतियोगी  थे।  इस  साइंस  क्विज प्रतियोगिता में  देखो और बताओ,  बूझों तो जाने , आॅडियो विजुअल , बज्जर राउंड, मिक्स एंड मैच आदि  कुल 10 राउंड थे। हर राउंड में बच्चों को स्मार्ट बोर्ड पर पी पी टी के माध्यम से प्रश्न पूछे गए।  सभी बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतियोगिता  के बीच क्विज संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में दर्शकों के से  भी कई प्रश्न पूछे गए और उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।  करेज  हाउस ने  प्रथम स्थान अर्जित किया। वहीं  स्ट्रैंथ हाउस ने द्वितीय व विजडम  हॉउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने सभी विजेता बच्चों की प्रशंशा की और उन्हें पुरस्कृत किया।  उन्होंने कहा कि क्विज प्रतियोगिता बच्चों में बौद्धिक क्षमता का विकास करती है और उनकी तर्कशक्ति बढ़ाने में सहायक है। इससे बच्चों में विषय विशेष के प्रति आकर्षण भी बढ़ता है  उन्होंने सभी विजेता  विद्यार्थियों को बधाई दी । इस दौरान विजेता प्रथम  –  करेज हाउस   (गुनीषा , अवयम , राघव , तनविका , शुभम , पीहू )  द्वितीय –  स्ट्रेंथ हाउस  (महक , अन्वी , भव्या , एहसान , उन्नति , गुरलीन ) तृतीय – विजडम हाउस  (अविराज , सना , परमीत , माधव कौशिक , वीराज , भार्गवी )।