हरियाणा उर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज लोक निर्माण विश्राम गृह अम्बाला छावनी में प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक लेकर जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए किए गए कार्यो की समीक्षा करते हुए इन्डस्ट्रीयल एरिया के साथ-साथ जिन भी क्षेत्रों में अभी जलभराव की स्थिति बनी हुई है वहां पर अतिरिक्त पम्प लगाकर व अन्य मशीनरी के माध्यम से वहां से पानी निकलवाना सुनिश्चित करवाएं। इस मौके पर उनके साथ उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, नगर परिषद् की अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललिता प्रसाद भी मौजूद रहें। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर कहा कि जल भराव के दृष्टिगत जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा बेहतर कार्य किए गए है। उपायुक्त के मार्गदर्शन में एसडीएम विनेश कुमार व सम्बध्ािंत िविभागों की टीमों ने बेहतर कार्य किया है, जिसकी उन्होनें प्रशंसा भी की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जलभराव के तहत दो कार्य बेहद जरूरी होते है, जिसमें एक तो तुरन्त कार्य करते हुए रिलिफ  देना होता है और दूसरा बाद में उस कार्य के लिए स्थाई समाधान हेतू कार्य करना होता है। अधिकारियों ने बेहतर काम किया है। एक सिद्धांत मन में पक्का करना है हमारे लिए कोई पराया नहीं है, सारे अपने हैं। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान इन्डस्ट्रीयल एरिया के साथ-साथ कहां कहां पर अभी भी जल भराव है उसकी भी जानकारी ली। नगर परिषद् के ईओ देवेन्द्र नरवाल ने बताया कि 20 पम्पों व 2 मोटरों के माध्यम से जलभराव वाले क्षेत्रों में जिनमें गणेश विहार, सोनिया कॉलोनी, विकासपुरी व इन्डस्ट्रीयल एरिया से बरसाती पानी निकालने का काम किया जा रहा हैं। कैबिनेट मंत्री ने एचएसआईडीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इंन्डस्ट्रीयल एरिया में बरसाती पानी निकासी तेजी हो इसके लिए यदि अतिरिक्त पम्प लगाने पड़े तो उस कार्य को भी करें। उन्होनें यह भी कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि बरसाती पानी के तहत अन्य किसी को नुकसान नहीं होना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने इन्डस्ट्रीयल एरिया के साथ-साथ सडक पर जो कुछ पानी है वह कब तक निकल जाएगा उसकी भी समीक्षा की। एनएचएआई के प्रोजैक्ट डायरेक्टर ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि इन्डस्ट्रीयल एरिया के सामने सडक पर जो पानी है उसे निकालने का काम किया जा रहा है। जल्द ही वहां से पानी निकाल दिया जाएगा। इसके साथ-साथ इन्डस्ट्रीयल एरिया व आस पास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सर्वे टीम भी लगाई गई है ताकि आगे की रूप रेखा बनाते हुए परियोजना तैयार की जाएगी, ताकि यहां पर उत्पन्न होने वाली जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान हो।   कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर एनएचएआई के अधिकारियों को यह भी कहा कि टांगरी नदी से मिट्टी उठाने का एमओयू हो रखा है, इस कार्य के तहत टांगरी नदी को गहरा भी किया गया है, जिसका फायदा यह हुआ कि टांगरी नदी में जलस्तर खतरे के निशान से अधिक होने के बावजूद भी अम्बाला छावनी शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति कम रही। उन्होनें कहा कि यहां से जो भी मिट्टी उठाई जाएगी, उस वाहन पर जीपीएस होना सुनिश्चित होना चाहिए और जहां पर रिंग रोड के कार्य के लिए इस मिट्टी का प्रयोग होना है वही पर यह जानी चाहिए, इस पूरी गतिविधि पर नजर रखी जाए। कैबिनेट मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान एचएसआईडीसी के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि इन्डस्ट्रीयल एरिया में भविष्य में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए स्थाई परियोजना तैयार करें। जिस भी विभाग को इस परियोजना के तहत कार्य करना वे इसे बेहतर समन्वय के साथ करें। उन्होंने इस मौके पर शाहपुर-कोटकछुआ के नजदीक बाधं मे जो कटाव हुआ था, उसके तहत क्या कार्य किया गया है उसकी भी जानकारी हासिल की। सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियन्ता मनीष शर्मा ने कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया कि मिट्टी के कट्टे डालकर वहां पर कटाव को बंद कर दिया गया है। इसके साथ-साथ मच्छौडा में जो पम्प था, उसे भी ठीक करवा दिया गया है। कैबिनेट मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान प्रशासन के द्वारा जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए जो कार्य किए गए थे उसकी सराहना की और कहा कि इन कार्यो के तहत स्थाई समाधान हो, उसके तहत आगामी कार्य करें। मकसद जलभराव की स्थिति से लोगों को निजात दिलवानी हैं। इस मौके पर एसडीएम विनेश कुमार, जीएम रोडवेज अश्विनी डोगरा, अधीक्षक अभियन्ता मनीष शर्मा, प्रोजैक्ट डायरेक्टर एनएचएआई, अधीक्षक अभियंता हरपाल सिंह, अधीक्षक अभियन्ता अरविंद रोहिल्ला, अधीक्षक अभियन्ता विनय बरनवाल, कार्यकारी अभियन्ता रितेश गोयल, कार्यकारी अभियन्ता बलदेव सिंह, कार्यकारी अभियन्ता हरबंस सिंह, ईओ नगर परिषद देवेन्द्र नरवाल, कार्यकारी अभियन्ता कृष्ण कुमार, कार्यकारी अभियन्ता संदीप कुमार, भाजपा पदाधिकारी रवि बुद्धिराजा, विकास बहगल, बिजेन्द्र चौहान, बीएस बिन्द्रा, विपिन सोनी के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण व भाजपा पदाधिकारीगण मौजूद रहें।