शहर की नई अनाज मंडी में 9 और 10 सितंबर को किसान मेले का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस दो दिवसीय मेले में किसानों को खेती से जुड़ी नई तकनीकों, उन्नत कृषि यंत्रों और बेहतर उत्पादन के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। देश की बड़ी-बड़ी कृषि कंपनियाँ इस मेले में भाग लेंगी और अपने उत्पादों व सेवाओं की जानकारी किसानों को देंगी। मेला आयोजकों कोशे कुलतार सिंह पन्नू, हरदीप सिंह संधू, साहिल मक्कड़, जगदीप सिंह बराड़, एडवोकेट जैशविंद्र सिंह बराड़, प्रीतपाल सिंह मांगेआना, यतनजीत सरां, पवन मक्कड़ ने बताया कि इस किसान मेला का उद्देश्य किसानों को नई टेक्नोलॉजी से अपडेट करना और उन्हें कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों से जोड़ना है। इस मेले में आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी, बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई प्रणाली और जैविक खेती की जानकारी, कृषि वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों से संवाद और किसानों के सवालों के समाधान मिलेंगे। यह मेला किसानों को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इस मेला में प्रदेश से करीब एक लाख किसान आएंगे