मेयर सैलजा संदीप सचदेवा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिख कि हरियाणा राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और इस दौरान सरकार के ना चाहने के बावजूद भी भू माफिया ने हरियाणा के भिन्न-भिन्न शहरों में मनमर्जी से अनाधिक्रित कालोनियां काट दी और उन में प्लाटों को बेच दिया और अब उन प्लेटो की रजिस्ट्री होने के बाद लोग उसमें रह रहे हैं।  इस सब विषय में मैं आपका ध्यान अंबाला में अनधिकृत कॉलोनी की तरफ दिलाना चाहती हूं अंबाला में कितनी अनधिकृत कालोनियां 1 सितंबर 2025 को है और कितनी और बन रही हैं इसका कोई भी रिकॉर्ड नगर निगम अंबाला में उपलब्ध नहीं है क्योंकि इस विषय पर लगभग दो-तीन महीने से पत्र लिखने के बावजूद मौखिक पूछने के बावजूद भी नगर निगम के किसी भी अधिकारी ने कोई जवाब संतोषजनक आज तक मेरे कार्यालय यानी कि मेयर अंबाला को नहीं दिया है।  इससे पता चलता है कि भू माफियाओं की जड़ें कितनी मजबूत है और निगम के अधिकारियों से कितनी गहरी और मजबूत सांठ गांठ उनकी है, यह इस बात का जीता जागता सबूत है। यह तो भ्रष्टाचार का एक पहलू है अब भ्रष्टाचार का दूसरा पहलू जिसकी और मैं आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती हूं वह यह है कि इन सभी अनधिकृत कॉलोनी में जब प्लॉट कटते हैं रजिस्ट्री हो जाती हैं कहीं और की आईडी उठाकर इन प्लांट को दिखाकर नकली एनडीसियां जारी होकर उनकी रजिस्ट्री धड़ले से हो रही है, तो फिर इन गरीब मध्यम वर्ग की और निम्न मध्यम वर्गी परिवारों के लोगों का क्या कसूर है जब इन कॉलोनी में सड़क बनाने की बारी आती है स्ट्रीट लाइट लगाने की बारी आती है तो हमारे पोर्टल पर यह कालोनियां अनाधिकृत हो जाती है, अन्यथा इन कॉलोनी में लोगों की रजिस्ट्री भी हो गई मकान भी बन गए बिजली के कनेक्शन भी हो गए,पीने का पानी भी इनको मिल जाता है। तो फिर इनके साथ सड़क स्ट्रीट लाइट और सीवरेज को लेकर यह भेदभाव क्यों है।
आधी सरकार इनके साथ है और आधी सरकार उनके खिलाफ है  विसंगति को भी दूर करने का कोई नियम कोई उपाय आपको खोजना होगा।
अब तीसरा पहलू रिपेयर के नाम पर इन सब अनधिकृत कॉलोनी में गलत तरीके से गलियां नालियां बन जाती है जिससे सरकार को आर्थिक हानि होती है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है।
मेरा आपके पत्र लिखकर धरातल पर चल रही इन सभी कुरीतियों की वजह से सरकार के प्रति लोगों के मन में जो द्वेष दुर्भावना विकास कार्य को लेकर पनपत्ति है और जिसका कई बार खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ता है। उन सब भी विसंगतियों को दूर करके सब लोगों को समान रूप से विकास में भागीदार बनने के लिए नियम और नीतियां बनाई जानी बहुत जरूरी हैं । हमारे पास कोई भी ऐसा कानून नहीं है जो इन अनाधीकृत कॉलोनीयों को काटने से रोके। हमारी सरकार के लाख चाहने के बावजूद भी रोज अंबाला में अनधिकृत कालोनियां चाहे वह रिहायशी हो चाहे कमर्शियल हो, बढ़ती जा रही है । इस सबके लिए कौन जिम्मेदार है इसकी भी जांच होकर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।  भ्रष्ट अधिकारियों के साथ-साथ अगर कुछ राजनेता भी इसमें शामिल है तो उनके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। मेरा तो जनता में जाने के बाद उनकी समस्याएं सुनने के बाद और प्रशासनिक स्तर पर जिस तरह रवैया नगर निगम अंबाला के अधिकारी अंबाला के लोगों के प्रति रखते हैं और भ्रष्टाचार में को बढ़ावा देने का काम यह लोग कर रहे हैं, उसको देखकर पीड़ा होती है क्योंकि पार्टी की सच्ची सिपाही होने के नाते मेरा यह दायित्व और फर्ज बनता है की जो भी कमियां सरकार की विकास योजना को जनता तक पहुंचने से रोक रही है और अगर कहीं कोई कमी है तो उन कमियों को सरकार को बताना। ताकि सरकार उन कमियों को सुधार करके जनता को एक स्वच्छ अच्छा सुंदर प्रशासन और नगर निगम दे, यही हमारी पहचान होनी चाहिए और मैं इसी पहचान को बनाए रखने के लिए इस पत्र के माध्यम से आपको यह सब बातें अवगत करा रही हूँ। आशा है कि आप जन भावनाओं को समझते हुए इसके अनुरूप बहुत जल्द कोई उचित और अच्छी नीति बनाकर लोगों को राहत पहुंचाने का काम करेंगे।आपकी कर्मठ कार्यकर्ता