हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंजाब के जिला पठानकोट पहुँचे, जहाँ उन्होंने विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के बड़े भाई राम प्रसाद शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अश्वनी शर्मा के भाई के निधन पर व्यक्त किया शोक
