पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2, अंबाला छावनी में हिन्दी माह के अंतर्गत कविता-लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य  हरिन्द्र सिंह लाम्बा के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा की समृद्धि एवं साहित्यिक धरोहर के संरक्षण हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न वर्गों से प्रतिभागी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने विविध विषयों पर अपनी मौलिक एवं सृजनात्मक कविताओं के माध्यम से हिन्दी की मधुरता, समाज के मूल्य, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा तथा राष्ट्रभक्ति को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। निर्णायक मण्डल ने विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और साहित्यिक अभिव्यक्ति की सराहना की।  विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी तथा हिन्दी भाषा के संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार का संकल्प दोहराया।