विश्वास फाउंडेशन ने चंडीगढ़ ट्राईसीटी का नाम किया रोशन

समाज सेवा और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में निरंतर योगदान देने वाली चंडीगढ़ ट्राईसीटी की सामाजिक संस्था विश्वास फाउंडेशन को गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से देश के प्रतिष्ठित नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देशभर के केवल 15 चुनिंदा समाजसेवियों को दिया गया जिसमें से विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास को प्रथम पुरुस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से ऋषि सरल विश्वास, राजिंदर गुलाटी व मंजुला गुलाटी मौजूद रहे।
यह भव्य समारोह यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन के चौथे स्थापना दिवस के अवसर पर एस.एस. जैन सुबोध पीजी कॉलेज, जयपुर में आयोजित हुआ।