हरियाणा गर्व पी डब्ल्यू डी मेकैनिकल वर्कर यूनियन रजिस्टर न 41 सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गेट मिटिग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान देवराज बुरा व संचालन संदीप मेहता ने किया मुख्य वक्ता के रूप में सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपप्रधान महावीर पाई ने बोलते हुए बताया कि केन्द्र सरकार की घोषणा के सात महीने बाद भी आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के गढन की अधिसूचना जारी न करने, ओपीस,एचकेआर एन एल कर्मचारीयों को पे रोल लेने, रेगुलराइजेशन, निजीकरण पर रोक, लेबर कोड्स,व एनपीएस की वापसी, रिक्त पदों को भरने, बकाया डीए का भुगतान आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। ब्रांच चैयरमेन अशोक वर्मा ने बोलते हुए कहा कि सरकार रेस्नेलाइजेशन के नाम पर पदों को खत्म करना चाहती है रेस्नेलाइजेशन के खिलाफ स्टेट कमेटी के फैसले अनुसार 6 सितंबर को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के निवास स्थान भिवानी में प्रदर्शन किया जाएगा व 13 सितम्बर को हिसार में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा के निवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। अगर सरकार फिर भी नहीं मानी तो राज्य कार्यकारिणी की मिटीग बुला कर बड़े आन्दोलन की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर सजीव विडलान, रणजीत, रामकुमार यादव, सुरेंद्र, हरदीप, देवेन्द्र, प्रेम सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।