राजकीय महिला महाविद्यालय, अंबाला शहर में निदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के निदेर्शानुसार दिनांक 29 और 30 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस उत्सव का शुभारंभ उच्चतर शिक्षा विभाग, पंचकूला द्वारा प्रात: 9:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। महाविद्यालय में यह आयोजन प्राचार्य डॉ. देस राज बजवा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सुमन सिरोही ने छात्राओं को खेलों के महत्व से अवगत कराया। खेल प्रभारी प्रो. विवेक कुमार ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत छात्राओं एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने खेलों से संबंधित शपथ ग्रहण की। इसी कड़ी में 30 अगस्त 2025 को फिटनेस टॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मानवी बी.कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा, द्वितीय स्थान सविता बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा तथा तीसरा स्थान हरमनप्रीत कौर बी.कॉम तृतीय वर्ष की छात्रा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता मे निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. धर्मेंद्र कुमार, प्रो. सुभाष चंद्र तथा डॉ. ओमबीर ने निभाई ।
राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का किया आयोजन



