चुलकाना धाम से श्रद्धालुओं की एक बस शुक्रवार को गोगामेड़ी के लिए रवाना हुई, जिसमें गांव के काफी संख्या में श्रद्धालु गोगामेडी में दर्शन करने के लिए गए। चुलकाना निवासी आजाद सिंह ने बताया कि हर वर्ष गांव से गोगामेड़ी धाम के लिए श्रद्धालुओं की बस निकलती है और वहां पर चुलकाना धाम की तरफ से भंडारा लगाया जाता हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी सभी श्रद्धालुओं की तरफ से 24 वां भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर विजेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, रोहित छौक्कर, हरीश नाथ, अरुण छौक्कर, मोहित छौक्कर, सुशील व सिद्धार्थ आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
चुलकाना धाम के श्रद्धालु गोगामेडी में लगाएंगे 24 वां भंडारा



