दिनांक 29 अगस्त को स्थनीय खतरी समाज धर्मशाला में स्पोर्ट्स कूड़ो एसोसिएशन आॅफ हरियाणा के तत्वाधान में कूड़ो इंटरनेशनल फेडरेशन के मार्गभदर्शन ने रेशी मेहुल देधिया द्वारा इस शिविर में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें लगभग 200 कूड़ो खिलाड़ियों ने हरियाणा के कई जिलानी भाग लिया। इस कैंप में खिलाड़ियों को कूड़ो की अग्रिम तकनीकों का ज्ञान दिया गया ताकि खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत कर अपने जिले व हरियाणा राज्य का नाम रोशन करवाएं।