डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर में टैलेंट शो के अंतर्गत महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता और कविता उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीन कल्चरल अफेयर्स प्रोफेसर शिवानी डावर कार्यक्रम की संयोजिका रही। कविता उच्चारण में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ रेखा शर्मा और प्रोफेसर मोनिका शर्मा ने निभाई। प्रोफेसर सिम्मी सभरवाल और डॉ चांद सिंह भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक रहे। डॉ दर्शन लाल, डॉ श्वेता आहूजा और डॉक्टर खुशबू मल्होत्रा इस कार्यक्रम के इंचार्ज रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिष्ठा ने प्रथम स्थान, रुषा ने द्वितीय स्थान और श्वेता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सपना और वृंदा को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। कविता उच्चारण में छात्रा ज्योति ने प्रथम, रुषा ने द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रोफेसर राजीव महाजन ने विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और विजेताओं को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रोफेसर प्रियंका मलिक, प्रोफेसर नवनीत, प्रोफेसर वर्णिका, प्रोफेसर अनिल,  प्रोफेसर मनीष, प्रोफेसर रचना, प्रोफेसर निशा, प्रोफेसर मनीष व अन्य मौजूद रहे।