रघुनाथ मंदिर मे दस दिनो तक स्थापित हुए गणपति बप्पा मौर्या*

गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को शहर मे लाल बाग के राजा भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। गणपति बप्पा मौर्या व मंगल मूर्ति मौर्या के गणनभेदी जयकारो के साथ निकली गणेश शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व पार्षद एवं समाज सेवी श्याम बरेजा के पुराना बस अड्डा स्थित कार्यालय से हुआ जो गाजे बाजे के साथ जयकारे लगाते हुए रेलवे रोड,माडल टाऊन से होते हुए रघुनाथ मंदिर पहुंची जहा अगले दस दिनो तक गणेश महोत्सव मनाया जाएगा।
शोभायात्रा से पूर्व पुराना बस अड्डा पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विधिवत पूजन किया गया।एसडीएम अमित कुमार ने लाल बाग के राजा गणेश जी के भव्य रथ को रस्सी से खीच कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद श्याम बरेजा,रमेश मित्तल,सत्यवीर गुप्ता,पार्षद कप्तान छौक्कर,पूर्व पार्षद सुरेश झंडा,पूर्व सरपंच सतनारायण शर्मा,पूर्व पार्षद सुभाष शर्मा,देवेन्द्र नेहरा,शिक्षाविद राजबीर धीमान,नवीन बैनीवाल आदि ने गणपति बप्पा की वंदना की ओर रथ को रस्सी से खींचा।जबकि महिलाए रथ के पीछे पीछे जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा मे शामिल हुई। गणपति बप्पा की शोभायात्रा का समापन रघुनाथ मंदिर पर हुआ जहा मंदिर के प्रधान प्रद्युम्न गुलयाणी,राजबीर सिंह व विकास साहू ने गणपति बप्पा का फूल मालाओ से स्वागत किया ओर गणेश प्रतिमा को मंदिर सभागार मे स्थापित किया। मंदिर कमेटी प्रधान प्रद्युम्न गुलयाणी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी अगले दस दिनो तक गणेश महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जायेगा। मंदिर मे प्रतिदिन रात्री 8 से 11 बजे तक भजन कीर्तन होगा। 6 सितम्बर को भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।