सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
सेंसेक्स 849.37 अंक गिरकर 80,786.54 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 25 शेयर गिरावट के साथ और पांच शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 949.93 अंक की भारी गिरावट के साथ 80,685.98 अंक पर आ गया था। निफ्टी 255.70 अंक टूटकर 24,712.05 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 278.15 अंक की गिरावट के साथ 24,689.60 अंक पर आ गया था।
सेक्टर्स और प्रमुख शेयरों पर असर
रियल्टी, फार्मा, बैंकिंग और धातु शेयरों में बिकवाली का सबसे अधिक असर पड़ा, जबकि एफएमसीजी शेयरों ने मामूली बढ़त के साथ अपेक्षाकृत मजबूती दिखाई। सेंसेक्स के शेयरों में सन फार्मास्युटिकल, टाटा स्टील, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, बीईएल और लार्सन एंड टुब्रो में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति सुजुकी इंडिया, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।
निवेशकों की धारणा और दबाव के कारण
निर्यात-संवेदनशील क्षेत्रों पर भारी असर पड़ा जानकारों ने कहा, अतिरिक्त शुल्क लागू करने की समयसीमा से पहले सतर्कता के कारण बाजार की धारणा काफी हद तक कमजोर रही, जिसका निर्यात-संवेदनशील क्षेत्रों पर भारी असर पड़ा। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली, रुपये में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण दबाव और बढ़ गया, जिससे निवेशकों ने जोखिम कम करने का फैसला किया। अमेरिकी दंडात्मक शुल्क की समयसीमा कल खत्म होने के कारण घरेलू बाजार में सतर्कता का माहौल रहा। रुपये में लगातार गिरावट से दबाव और बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एफएमसीजी को छोड़कर सभी क्षेत्रों में व्यापक बिकवाली देखी गई, जिसमें खपत बढ़ने की उम्मीद से तेजी आई।
खेल
धनसौली स्कूल में प्रवेश उत्सव, नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत
नए सत्र से पहले विद्या भारती मॉर्डन स्कूल में यज्ञ, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
पानीपत। विद्या भारती माॅर्डन स्कूल खादी आश्रम में 1 अप्रैल...
पानीपत के विद्या भारती स्कूल में नए सत्र के अवसर पर यज्ञ में आहुति देते छात्र
पानीपत। श्री सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में श्री...






