हर वर्ष जरूरतमंदों के बीच अपना जन्मदिन मनाने वाले आॅल इंडिया सोनिया गांधी एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव, चंडीगढ़, हिमाचल व पंजाब प्रभारी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी डेलीगेट व किसान कांग्रेस के चेयरमैन अंबाला जिला हरबीर महल ने बताया कि इस वर्ष 21 सितंबर को उनका जन्मदिन है, लेकिन इस बार वह अपना जन्मदिन नही बनाएंगे। हरबीर महल ने बताया कि जिसका मुख्य कारण  19 अक्टूबर 2024 को उनके पिता हरविलास सिंह का मडर्र किया गया था ओर इस समय पंजाब में बाढ़ जैसे हालातों के चलते पंजाब के लोग बाढ़ की मार झेल रहे है, जिसके चलते जन्मदिन नही मनाने का निर्णय लिया गया है। हरबीर महल ने कहा कि जब से पंजाब में बाढ़ आई है तब से वह पंजाब के लोगों की मदद व सेवा करने का काम कर रहे है ओर 21 सितंबर 2025 दिन रविवार को भी पंजाब में लोगों की सेवा करने में जुटे रहेंगे।