राइस मिलर्स एसोसिएशन ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एकत्रित किए गए ढाई लाख रुपये जिला प्रशासन के माध्यम से भाजपा जिला अध्यक्षा ज्योति सैनी को सौंपे। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर, हैफेड पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत व जिला प्रशासन की ओर से जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश विशेष रूप से मौजूद रहे। ज्योति सैनी ने इस सहायता राशि के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का धन्यवाद व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि वे पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा में मदद के लिए आगे आएं।