भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा स्थापित रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर (उत्तर भारत) प्रोफ़ेसर (डॉ.) अजीत सिंह चहल ने रविवार को आरपीआई के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी रामदास दाबाड़े की ओर से जारी सूचना के आधार पर हरियाणा के दस जिला अध्यक्षों के निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने की बात कही।
प्रो. चहल ने बताया कि एडवोकेट विजय पाल रंगा को जिला रेवाड़ी, रवि कुमार ढांडा को जिला कुरूक्षेत्र, सुन्दर सिंह राजपूत को जिला नूंह मेवात, रविंद्र कुमार नुनवान को जिला झज्जर, रजत कुमार को जिला सोनीपत, सोनी राम को जिला कैथल, मुरारी लाल देवलावास को जिला गुरूग्राम, ईश्वर डाडम को जिला भिवानी, सत्यवान ग्रेवाल को जिला हिसार, रणवीर सिंह बाली को जिला चरखी-दादरी का निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी।