अंबाला छावनी स्थित द एस. डी .विद्या स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर जिला एस. जी .एफ.आई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 12 के छात्र  यतिन ने साइक्लिंग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई किया और युवाओं से फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने का संदेश दिया। टेबल टेनिस में  स्कूल की छात्राओं  याशिका (11), रिद्धि कमरा (10), और सिधि (8) ने टीम गोल्ड हासिल किया। छात्रा जिया (11) ने जिम्नास्टिक में,  छात्र शुभम (9) ने स्केटिंग में और छात्रा जेंसी कौर (9) ने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई किया।  विद्यालय की बास्केटबॉल गर्ल्स टीम—इखिता, अनन्या अग्रवाल, तान्या, हर्षिता और पारसी—ने जिला स्तरीय टूनार्मेंट में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर में प्रवेश सुनिश्चित किया। अपनी खुशी साझा करते हुए छात्रा याशिका  (11) ने कहा स्वर्ण जीतने से मुझे और मेहनत करने और राज्य स्तर पर ऊँचा लक्ष्य साधने की प्रेरणा मिली है। वहीं पारसी ने गर्व से कहा यह जीत  द एस.डी विद्या का नाम ऊँचा करेगी और हमारी टीम अगले स्तर पर और अधिक गौरव लाने के लिए संकल्पित है। ये उपलब्धियाँ न केवल छात्रों की प्रतिभा और लगन को दशार्ती हैं, बल्कि यह भी प्रतिबिंबित करती हैं कि विद्यालय स्वास्थ्य, खेलकूद और शारीरिक तंदुरुस्ती को शिक्षा का अभिन्न अंग मानता है।