सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की समालखा ब्लॉक कार्यकारिणी का तीन वर्षीय चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ जिसमे सभी विभागो के करमचारियो ने हिस्सा लिया। जिला प्रधान अमरीश सिंह त्यागी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुए चुनाव मे बिजली विभाग मे कार्यरत नरेश पाल को ब्लाक प्रधान, विपिन को सचिव व स्वास्थ्य विभाग के संदीप को कैशियर पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा वरिष्ठ उप प्रधान रमेश दुहन,आजाद सिंह को उप प्रधान,बिजेंद्र सिंह मुख्य संगठन कर्ता,पंकज आडिटर व दिलबाग सिंह को प्रैस सचिव,मनोज को सहसचिव तथा रणवीर सिंह को सदस्य चुना गया।
इससे पहले ब्लॉक कमेटी के मौजूदा  प्रधान रोबिनसन ने 3 वर्ष की सांगठनिक व वित्तीय रिपोर्ट पेश की। सभी विभागों के कर्मचारियों ने बहस में हिस्सा लिया और रिपोर्ट पर अपने विचार रखें इसके बाद रिपोर्ट को सर्व समिति से पास किया गया।
सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी को जिला उप प्रधान अमरीस सिंह त्यागी ने पद व  गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उन्हे अगले तीन वर्ष के लिए
सभी विभागो के कर्मचारियो से तालमेल करके इमानदारी से भविष्य में सर्व कर्मचारी संघ के आंदोलन में बढ़-चढ़कर  भाग लेने की शपथ दिलाई। चुनाव में बिजली निगम, टूरिस्ट विभाग, पब्लिक हेल्थ, पीडी, नगर पालिका,मार्केट कमेटी,राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग आदि विभागों के कर्मचारियों ने चुनाव में हिस्सेदारी की। संघ के जिला कैशियर कश्मीर सिंह ने बैठक  का संचालन किया।