अंबाला शहर के बलदेव नगर क्षेत्र में भारतीय नमो संघ के जिला प्रधान राकेश मेहता ने आज शहर के बलदेव नगर में मेयर शैलजा संदीप सचदेवा के सानिध्य में स्वच्छता को लेकर जागरूकता का एक कार्यक्रम आयोजित किया। 17 सितंबर को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस भी है जिसको लेकर यह सेवा पखवाड़ा और भी विशेष हो जाता है। इसी क्रम में आज बलदेव नगर में इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंबाला की मेयर शैलजा संदीप सचदेवा द्वारा अंबाला नगर निगम बलदेव नगर के सफाई योद्धा जिन्होंने बलदेव नगर में सफाई का एक उदाहरण पूरे अंबाला जिले के लिए पेश किया है सम्मानित किया गया। नगर निगम के दरोगा प्रवीण कुमार और उनकी सारी टीम को मेयर व नमो संघ के प्रधान राकेश मेहता द्वारा पटके पहनाकर सम्मान दिया गया। इसी कार्यक्रम में बलदेव नगर चौकी के इंचार्ज अमित कुमार को भी इलाके में अच्छी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सम्मानित किया गया। मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने संबोधन करते हुए कहा कि 17 सितंबर को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है और स्वच्छता को लेकर वह हमेशा ही देश और समाज को आवाहन करते रहे हैं। उनके कार्यकाल में स्वच्छ भारत अभियान इस बात का परिचायक है कि वह स्वच्छता को लेकर कितने गंभीर है। अंबाला नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता एक बड़ी समस्या है जिसका हल सरकार और समाज दोनों को मिलकर ढूंढना होगा, और यह दोनों के सम्मिलित प्रयास से ही संभव है। जहां एक और स्वच्छता को लेकर सरकार अपनी ओर से प्रयास कर रही है वहीं दूसरी ओर समाज में भी इसको लेकर जागरूकता होना अति आवश्यक है। अंबाला की प्रथम नागरिक होने के नाते यह मेरा दायित्व है कि अंबाला के घर-घर और प्रत्येक नागरिक में स्वच्छता को लेकर जागरूकता आए। जिला प्रधान राकेश मेहता ने कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री देश को और दुनिया को कभी-कभी मिलते हैं जो न केवल भारत के लिए पूरे विश्व के लिए एक शांति का उदाहरण है। इस मौके पर ललित कुमार शर्मा, सूबेदार मेजर जगदीश जांगड़ा, अश्विनी कश्यप, इंद्रपाल सिंह, सोनी राजपूत, अश्विनी ढींगरा, शांटी, मनोहर लाल चावला, सतीश चावला, एडवोकेट संदीप सचदेवा आदि उपस्थित रहे।
मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने अंबाला शहर के बलदेव नगर से सेवा पखवाड़े की शुरूआत की, स्वच्छता योद्धाओं को सम्मानित कर स्वच्छता के लिए समाज को किया जागरूक



