माँ के खिलाफ कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी पूरे देश की महिलाओं का अपमान – अजय मित्तल  

भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल के नेतृत्व में शनिवार की सुबह पार्टी के तमाम नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और भारी संख्या में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओ एवं आम नागरिको ने बिहार की एक जनसभा में कांग्रेस के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माँ के बारे में की गयी अभद्र टिप्पणी के विरोध में पंचकूला नगर से कांग्रेस विधायक चंद्र मोहन की कोठी के सामने रोष प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का पुतला फूंका। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, नगर महापौर कुलभूषण गोयल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता सहित पार्टी के तमाम नेताओ ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारे लगाए और राहुल गाँधी से माफ़ी की मांग की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि प्रधान मोदी की स्वर्गीय माँ के खिलाफ की गयी अभद्र टिप्पणी पूरे देश की महिलाओ का अपमान है। अजय मित्तल ने कहा कि मातृशक्ति के प्रति कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओ की गन्दी मानसिकता उजागर हो गयी है, बिहार की माताएं और बहने इस अपमान का बदला आगामी बिहार विधानसभा में ज़रूर लेंगी।