पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, अम्बाला शहर में हिंदी दिवस पर कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के अध्यापकों ने भाग लिया। अध्यापकों ने हिंदी दिवस और अन्य विषयों पर कविता पाठ किया। अध्यापकों ने कहीं वर्तमान मुद्दों पर, तो कहीं माता-पिता पर कविताएं बोली। तो कहीं संवाद के माध्यम से भरत व कैकई के वातार्लाप को कविता के माध्यम से दशार्या। मानव जीवन चक्र पर बहुत सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। प्रकृति का संदेश, कृष्ण जी की चेतावनी, नीड का निर्माण फिर से, आदि एक से बढ़कर एक कविता पाठ हुए। कोआॅर्डिनेटर श्रीमती ममता विशिष्ट ने सामाजिक आचरण पर अपने विचार रखें। हिंदी दिवस पर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एस पी अंबाला अजीत सिंह शेखावत आई पी एस ने शिरकत की। उन्होंने अपने वक्तव में कहा कि हिंदी हमारी युगों पुरानी भाषा है। हिंदी भाषा जन-जन की तथा सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषाओं में से एक है। हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता व अखंडता को दशार्ती है। उन्होंने कहा कि हमे हिंदी भाषा पर गर्व होना चाहिए और हिंदी बोलने में शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कविता प्रतियोगिता की सभी प्रतिभागी अधियापिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने इस कार्यक्रम में अध्यापक गण की कविता पाठन पर अच्छी पकड़ के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है। हिंदी का सम्मान देश का सम्मान है. हिंदी की लोकप्रियता को विश्व व्यापी बनाने में शिक्षकों का अहम योगदान है। उन्होंने सभी को हिंदी दिवस की बधाई दी। इस दौरान प्रतियोगी अध्यापिकाएं ममता विशिष्ट, शशि शर्मा, मोनिका, रेनू शर्मा, चरणजीत कौर, पुष्पिंदर कौर, अमनदीप कौर, सुषमा वालिया, गुरकीरत कौर, अनु, आरती, स्नेहा, निधि।
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर कविता प्रतियोगिता आयोजित, एसपी अजीत सिंह शेखावत ने किया सम्मानित
