देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स अंबाला शहर में आज उद्यमिता प्रकोष्ठ की ओर से वोकल फॉर लोकल विषय पर एक वक्तव्य और रैली का आयोजन किया गया ’ इस कार्यक्रम का संयोजन उद्यमिता प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो. कीर्ति गुप्ता द्वारा किया गया। वक्तव्य का आयोजन डॉ. संजीव महंत रिटायर्ड प्रिंसिपल गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज अंबाला शहर द्वारा किया गया। जोकि अब जिला समन्वयक ,स्वावलंबी भारत अभियान जिला अम्बाला है।जिसमें उन्होंने छात्राओं को स्वावलंबी भारत अभियान से अवगत करवाया। उन्होंने स्टार्टअप, नवाचार और कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को स्वावलंबी भारत के निर्माण में भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। जिसमें उन्होंने छात्राओं को यह भी बताया कि हमें विदेशी वस्तुओं को प्रयोग में नहीं लाना चाहिए जबकि हमें अपने देश से ही निर्मित वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। उज्ज्वल वर्मा जो स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान में जिला प्रचार प्रमुख हैं उन्होंने सभी छात्राओं को शपथ ग्रहण करवाई। साथ ही साथ वोकल फॉर लोकल विषय पर उद्यमिता प्रकोष्ठ की और से रैली भी निकली गई। इस रैली को कॉलेज की प्राचार्य मुक्ता अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो की कॉलेज से कपड़ा मार्केट होते हुए बस स्टैंड तक गई। जिसमें छात्राओं ने स्वदेशी अपनाओ और विदेशी हटाओ, लोकल के लिए वोकल जैसे नारे लगाए। छात्राओं ने अपने विचारों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की इच्छा दिखाई। उन्होंने भविष्य में इन विचारों को सफल व्यवसाय में बदलने की संभावना भी प्रदर्शित की। कॉलेज की प्राचार्य मुक्ता अरोड़ा ने कहा कि आज का युग नौकरी खोजने का नहीं, बल्कि नौकरी देने का है। ऐसे अभियानों के माध्यम से छात्र अपने विचारों को व्यावसायिक रूप दे सकते हैं और मेक इन इंडिया के सपने को साकार कर सकते हैं। साथ ही साथ उन्होंने आए हुए स्वावलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक संजीव महंत जी और उनके साथ आए हुए सदस्यों का भी आभार प्रकट किया। उद्यमिता प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो. कीर्ति गुप्ता ने कहा किस्वावलंबी भारत अभियान का उद्देश्य केवल विचार साझा करना नहीं, बल्कि युवाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाना है। साथ ही अनुसंधान की क्षमता और उद्यमिता को बढ़ावा देना है। उद्यमिता प्रकोष्ठ की प्रभारी ने आए हुए सदस्यों का आभार प्रकट किया। जिला प्रशिक्षक साहिल भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
देव समाज कॉलेज में उद्यमिता प्रकोष्ठ की ओर से वोकल फॉर लोकल विषय पर एक वक्तव्य और रैली का किया आयोजन



