एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने समालखा बस अड्डे के बाहर एक नशा तस्कर को 2 किलो 800 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नशा तस्कर आरोपी की पहचान किशनपुरा पानीपत निवासी सुशील के रूप में हुई है।
एंटी नारकोक्टिस सेल प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम को  भापरा मोड़ पर तैनात उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक पीठू बैग लेकर समालखा बस अड्डे के बाहर किसी के इंतजार में खड़ा है। युवक के पास बैग में मादक पदार्थ होने की संभावना है।सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंची तो बस अड्डे के बाहर बैग लिए खड़ा युवक पुलिस को देखकर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सुशील निवासी खन्ना रोड किशनपुरा के रूप में बताई।