पीएम मोदी की माता जी को गाली देने वालों को देश कभी माफ नहीं करेगा
कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलने पर भाजपा भड़की हुई है। शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के नेतृत्व में बीजेपी के कार्यकर्ता अग्रवाल धर्मशाला के सामने एकत्रित हुए और राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोनों नेताओं का पुतला फूंका। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में अपनी घटिया मानसिकता का प्रचार भी तेज कर दिया हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव चुनाव जीतने के लिए किस हद तक जा सकते है ये आज सारे देश ने देख लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी और आरजेडी कार्यकर्ताओ द्वारा प्रधानमंत्री की स्वर्गवासी माता जी को गंदी-गंदी गालियां देना अशोभनीय कुकृत्य हैं जिससे हर भारतीय शर्मिंदा हैं।



