गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक संस्थान, अंबाला शहर के आदरणीय प्रधानाचार्य डॉ. राजीव सपरा जी ने हरियाणा सरकार की लगभग पैंतीस वर्षों की सेवाएँ देने के पश्चात 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्ति प्राप्त की। डॉ. सपरा जी ने अपनी सेवाओं की शुरूआत 26 नवम्बर 1990 को गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक अंबाला सिटी में बतौर प्रवक्ता की थी। अपने समर्पण, मेहनत और शैक्षणिक उत्कृष्टता के बल पर उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए प्रधानाचार्य के पद तक की यात्रा सफलता पूर्वक पूरी की। उनके कार्यकाल में संस्थान ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ अर्जित कीं। इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग को नेशनल बोर्ड आॅफ एक्रीडेशन, नई दिल्ली से हरियाणा राज्य में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर मान्यता मिली। इसके साथ ही संस्थान को उत्तर भारत के आठ राज्यों में सर्वश्रेष्ठ संस्थान का दर्जा भी प्राप्त हुआ। डॉ. सपरा जी को उनके प्रशासनिक कौशल और शैक्षणिक नेतृत्व के लिए कई बार विभिन्न संस्थाओं द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. राजीव सपरा का व्यक्तित्व सदैव सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और दूरदर्शिता का प्रतीक रहा है। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को सदैव प्रेरित किया और संस्थान में एक सकारात्मक एवं प्रगतिशील शैक्षिक वातावरण स्थापित किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य जी को बधाई देने वालो वालो का ताँता लगा रहा और सभी ने सपरा सर के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।
गर्वमेंट पॉलिटेक्निक संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव सपरा हुए सेवानिवृत्ति
