खतरी समाज धर्मशाला बलदेव नगर में स्पोर्ट्स कूड़ो एसोसिएशन आॅफ हरियाणा के तत्वाधान में कूड़ो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया के मार्ग दर्शन में इंडिया चीफ व प्रेसिडेंट साउथ एशियन कूड़ो काउंसिल हंसी मेहुल वोरा के निदेर्शानुसार रेशी मेहुल देधिया द्वारा इस शिविर में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जिसमें लगभग 200 कूड़ो छात्र/छात्राओं खिलाड़ियों ने हरियाणा के कई जिलो से भाग लिया। इस प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को कूड़ो की अग्रिम तकनीकों का ज्ञान दिया गया। जिसमें जोहो ,ओ सोटो गारी, ओ उचिगारी, उकेमी ,ग्राउंड फाइट,किक कांबिनेशन पंचेज कांबिनेशन, थ्रो तकनीक व और बहुत सारी तकनीकों का ज्ञान व उन सभी तकनीकों का अभ्यास भी सकुशल करवाया। जिससे कूड़ो खिलाड़ियों में आत्म बल की विशेष वृद्धि हुई सभी अभिभावको ने भी इस बेहतरीन कला के प्रशिक्षण को हृदय से सराहा और रेंजी मेहुल देधिया  की तारीफ की  6 वी राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता व तीसरी कूड़ो फेडरेशन कप प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कूड़ो की आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता व अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय कूड़ो प्रतियोगिता जो कि गुजरात में होगी में आपकी कूड़ो जैपनीज मार्शल आर्ट्स कॉम्बैट स्पोर्ट्स में पदक जीत कर अपने जिले व हरियाणा राज्य का नाम रोशन कर सके।